मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप: दुर्गेश केसवानी

राजनीति Jul 17, 2019

गृहमंत्री से इस्तीफा ले कमलनाथ: महेश शर्मा

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। मध्य प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था को लेकर आज सद्भावना अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने संयोजक दुर्गेश केसवानी एवं संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में सरकार और गृह मंत्री का बाला बच्चन के विरुद्ध प्रदर्शन कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से चूड़ियां भेंट की, साथ ही मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर गृह मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की l इस अवसर पर दुर्गेश केसवानी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और प्रदेश में 6 महीनों में 16000 बच्चों की असमय ही मौत गृह मंत्री और कमलनाथ सरकार की विफलता दर्शाता है इस अवसर पर केसवानी ने कमलनाथ सरकार के गृहमंत्री बाला बच्चन को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की

मंच के संरक्षक महेश शर्मा ने कहा कि राजधानी सहित प्रदेश में मासूम सुरक्षित नहीं है लगातार बढ़ती घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सरकार सिर्फ तबादलों में व्यस्त थे इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष बसंत गन्नोतेविकास शर्मा, यशवंत राजपुत,सुशिला बाई, ओमवती,रामबाई सहीत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment