लोकतंत्र का गला घोट रही कमलनाथ सरकार: अभिलाष पांडे

राजनीति Jul 14, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। लोकतंत्र में हर राजनैतिक दल को अपनी संगठनात्मक बैठक करने का अधिकार है, लेकिन प्रदेश सरकार में असुरक्षा का भाव इतना गहरा गया है कि वह अब इन संगठनात्मक बैठकों की भी पुलिस से जासूसी करा रही है और लोकतंत्र का गला घोंट रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने नेताओं, क्षत्रपों और गुटों पर तो नजर रखती ही है, अब भारतीय जनता पार्टी की निगरानी भी कराने लगी है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने शनिवार को भारत माता चौराहा पर मोर्चा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।

गत दिनों भोपाल के लांबाखेड़ा में मोर्चा की बैठक की पुलिसकर्मियों के आने और मोर्चा कार्यकर्ताओं से पुलिस द्वारा बदतमीजी की गयी थी। घटना के विरोध में शनिवार को भोपाल संभाग के जिलों में युवा मोर्चा द्वारा प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया। भोपाल के भारत माता चौराहा पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे एवं भोपाल जिला ग्रामीण के मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के नेतृत्व में बडी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाही की निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया। पाण्डे ने कहा कि जिस तरह से कमलनाथ सरकार भाजपा की जासूसी के लिए सरकारी तंत्र और पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, वह तरीका अलोकतांत्रिक है।

 प्रदर्शन में प्रमोश शर्मा, गोपाल तोमर, वीरेन्द्र मारण, कपिल शर्मा, विवेक शर्मा, मुकेश द्विवेदी, अभिनव पाण्डे, सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, अभिषेक मिश्रा, सत्यनारायण शर्मा, धर्मेन्द्र मेवाडा, तीरथ सिंह मीणा सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment