कांग्रेस चमत्कारी पार्टी, आसमान-जमीन का भी तबादला कर सकती हैः अभिलाष पाण्डे

राजनीति Jul 14, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में 7 नंबर स्टॉप पर कमलनाथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे तबादला उद्योग के विरोध में प्रदर्शन किया।

अभिलाष पाण्डे ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ तबादला उद्योग चलाने में व्यस्त है, उसे कानून व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश का लॉ इन ऑर्डर पूरी तरह चौपट हो चुका है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, उनमें भय नाम की कोई चीज नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के बनने के बाद नौनिहाल का भविष्य खतरे में आ गया है। अब आसमान और जमीन का तबादला ही बचा है वह भी एक दिन कांग्रेस सरकार कर देगी। यह चमत्कारी पार्टी है जो कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस सरकार ने श्वानों तक को नहीं छोड़ा, पूरा प्रदेश में उनका भी तबादला कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रहे तबादलों के कारण प्रशासनिक अस्थिरता का माहौल बन गया है। इससे प्रशासन के काम-काज की निरंतरता बुरी तरह छिन्न-भिन्न हो गई है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने के साथ शुरू हुआ तबादलों का दौर आखिर कब तक चलेगा? बार-बार के तबादलों से अधिकारियों का मनोबल भी गिरा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हुई है।

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment