भाजपा सरकार में चमगादड़ से बिजली गुल का पर्दाफाश: नरेन्द्र सलूजा
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल. प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अभय दुबे और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने संयुक्त रूप से बताया है कि यह बेदह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने तथ्यात्मक रूप से इस बात को सदन में रखा कि चमगादड़ की बजह से लाईट (ट्रिपिंग) जाती है तो नेता प्रतिपक्ष ने उपहास उड़ाया और कहा कि यह संभव नहीं है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रामाणिक दस्तावेजों के साथ यह सिद्ध कर रही है कि भाजपा सरकार के दौरान कमलापार्क क्षेत्र में एक माह में ही अर्थात 10 मई 2018 से 30 मई 2018 तक अकेले कमलापार्क क्षेत्र में 35 बार रात 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक की अवधि में ट्रिपिंग हुई है। इतना ही नहीं सुपरवाईजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजीशन की इंदौर, भोपाल और जबलपुर की वृत की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि 5 मिनिट से लेकर एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति भाजपा शासनकाल में अधिक बाधित होती थी।
दोनों दस्तावेज संलग्न है:-