जिला भोपाल द्वारा सदस्यता अभियान की शुरूआत

राजनीति Jul 12, 2019

विकास विरानी, सुरेन्द्रनाथ सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा शुक्रवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के अरेरा मंडल, अंकुर नगर, पारुल हास्पिटल के पास साढ़े 6 नंबर बस स्टाप से संगठन पर्व 2019 सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री विकास वीरानी, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने सदस्यता दिलायी। 

संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत मध्य विधानसभा के विधानसभा प्रभारी वंदना सुधीर जाचक के नेतृत्व में मोबाइल से मिस कॉल के जरिए सदस्यता दिलाई गई। 

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष  विकास वीरानी, मध्य के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, जिला मंत्री सुधीर जाचक, सीमा सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अरेरा मंडल प्रभारी  निखिलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, पार्षद मोनू गोहिल, सत्येंद्र मिश्रा, मंडल महामंत्री मुकुल लोखंडे, मनोज ठाकुर, नवीन धुर्वे, संदीप ढोके, शीला गौड़, नीता मेहता, सुनीता गुर्जर, मालिनी देशमुख,  नर्बदी अतुलकर, सेवा बस्ती की सभी महिलाएं उपस्थित थी।                                            
उक्त जानकारी राजेन्द्र गुप्ता ने दी। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment