युवा मोर्चा एक दिन में बनायेगा 5 लाख 50 हजार सदस्यः अभिलाष पाण्डे

राजनीति Jul 12, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने बताया कि युवा मोर्चा 15 जुलाई को सदस्यता अभियान के जरिए प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में एक ही दिन में 5 लाख 50 हजार सदस्य बनायेगा। सदस्यता अभियान भारत को आगे बढ़ाने का और देश को मजबूत करने का अभियान है। सदस्यता अभियान के जरिए प्रत्येक वर्ग के लोग साथ आए, देश बनाएं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों एवं भाजपा के साथ जुड सकें।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसकी शुरूआत एक विचारधारा के साथ हुई और आज उस विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये हम संगठन में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हमारी यह वैचारिक परम्परा बढ़ाने के लिये हर वर्ग का साथ आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि देश की जनता हमारी विचारधारा के साथ है और जिन लोगों ने हमें वोट के रूप में अपना आर्शीवाद दिया है ऐसे लोगों को हम अपनी विचारधारा का सदस्य बनाये।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment