छल-कपट का मोतियाबिंद है बजट: गोविन्द मालू
खबर नेशन/Khabar Nation
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पेश हुए राज्य सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश राज्य खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार का यह अटपटा व विकास शून्य बजट है,जो ना तो विकास की दिशा में है ना ही सामाजिक सरोकार से लेना देना है | कर्ज़माफी की जुगाली में किसानों की खुशहाली नहीं उनकी रुदाली की वेदना है क्योंकि, केवल 8 हज़ार करोड़ का प्रावधान रखा जिसमें कैसे 55 लाख किसानों का कर्ज़ा माफ़ होगा |
खाली खजाने का रोना रोकर वित्तमंत्री ने नए राजस्व प्राप्ति के उपाय नहीं सुझाए शिवराज सरकार की सामाजिक सरोकार की जनहितैषी योजनाओं को भी बजट में ब्लेक आउट कर दिया गया | पेट्रोल-डीज़ल में 5 रूपये कमी करने के चुनावी वचन को पूरा करने के बजाय 2 रूपये बजट पूर्व ही बढ़ा दिए | बेरोज़गारी भत्ते का सपना बेरोज़गार बजट में ढूंढ रहे हैं | जनता के लिए सरकार की आँखों में कर्तव्य का सपना नहीं मोतियाबिंद का छल-कपट है,झूठे वादे की घोषणा वाला वचन भंग बजट है |