भाजपा सदस्यता अभियान के संदर्भ में प्रदेश पदाधिकारियों मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्प के संयोजकों की संयुक्त बैठक संपन्न
खबर नेशन/Khabar Nation
पार्षद एवं पूर्व एल्डरमेन की बैठक संपन्न
सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को स्मार्टकार्ड दिए
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान प्रभारी कमल वाघेला, सह प्रभारी नानूराम कुमावत ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के संयोजकों की संयुक्त बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने ली।
बैठक में गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि 6 जुलाई से प्रारंभ हुए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से नये सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के लिये नगर संगठन ने जो लक्ष्य तय किया है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी को प्रत्येक परिवार में घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के लिये सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ना है। इस अभियान को सार्थक बनाने के लिये सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ काम करते हुए सभी लोग सबसे पहले अपने घर व परिवार के सभी सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़े। आज कार्यालय पर नेमा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को सदस्यता स्मार्ट कार्ड दिए।
तत्पश्चात सदस्यता अभियान के संदर्भ में पार्षद एवं पूर्व एल्डरमेन की बैठक संपन्न कार्यालय पर संपन्न हुई। सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डो में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाना है। सभी को सदस्यता के लक्ष्य भी दिए।
बैठक में प्रमुख रूप में गोपीकृष्ण नेमा, कमल वाघेला, नानूराम कुमावत, जे.पी.मूलचंदानी, प्रदीप नायर, श्रेष्ठा जोशी, संदीप दुबे, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, विनोद खंडेलवाल, अजय जैन, मनस्वी पाटीदार, रोहित चौधरी, कैलाश यादव, राजेश शुक्ला, भगवानसिंह चौहान, गोपाल मालू, राजेश चौहान, मनोज मिश्रा, मांगीलाल रेडवाल, संतोष गौर, अश्विन शुक्ला, शकुन्तला गुर्जर, राजकपूर सुनहरे, सुधा चौधरी, जगमोहन वर्मा, गोविन्दसिंह पंवार, नासीर शाह, ऋषसिंह खनूजा, रमेश गोदवानी, सरेज चौहान, जीवन पंचोली, हरीश डागूर, मानसिंह यादव, निर्मल वर्मा, सुरजीतसिंह वालिया, रमेश भारद्वाज, अनिता व्यास, प्रशांत बिजलानी, अनिता राजपूत सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।