अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को मस्जिद कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

राजनीति Jun 30, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर। अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री आरिफ अकील इंदौर आये। रेसीडेंसी कोठी पर प्रिंस यशवंत रोड कानूनगो बाखल स्थित वक़्फ़ फातिमा मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद ज़ाकिर ने मंत्री का पहले स्वागत किया फिर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि खाजू  जमादार पंच कमेटी के सदस्यों द्वारा धांधली की जा रही है। न्यायालय द्वारा उनके ऊपर भारतीय दंड विधान विधारा 420,467,468 की गई की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया।

मंत्री ने वक़्फ़  मस्जिद फातिमा कमेटी को आश्वस्त किया कि सभी की समस्या को हल करेंगे उन्होंने कमेटी को भोपाल भी बुलाया।

इस मौके पर अब्दुल हकीम बाबा,वसीम मोहम्मद, रफीक खान,धर्मेंद्र कुशवाह, इसरार मंसूरी,अब्दुल वहाब, शकील अहमद ,जाकिर अंसारी आदि उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment