विधायक सारंग ने छोला क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

राजनीति Jun 27, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल, नरेला विधायक  विश्वाससारंग ने आज नवजीवन काॅलोनी और छोला क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा वर्षा पूर्व सभी नाली-नालों की सफाई के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये ।

ज्ञात हो की नरेला क्षेत्र में आर्दष ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें नाली और नालों का निर्माण कर नालों का चैनेलाइजैशन किया गया है। चूंकि नरेला क्षेत्र की बस्तियां निचले क्षेत्र में हैं भोपाल शहर का जल निकास भी यहीं से होता है। इस कारण वर्षा ऋतु में अक्सर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी। सारंग ने छोला क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराकर उनको नालों से जोड़कर चैनेलाइजैशन कराया है जिससे तेजी से जल निकास हो सकेगा और निचले क्षेत्र में जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं हो सकेगी।
 
सारंग ने नगर निगम द्वारा अभी तक करायी गयी नाली-नालों की सफाई का निरीक्षण कर निर्देश देते हुए कहा कि नालों का पानी बिना किसी अवरोध के तेजी से निकलना चाहिए जिससे बस्तियों में जल भराव की स्थिति नहीं बनेगी।

विधायक सारंग के निरीक्षण के दौरान नरेला विधानसभा के सहप्रभारी विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष राधाकृष्ण नायक, पार्षद सुषमा वाली, पार्षद ब्रजेश सिंह राजपूत, राजू राय, गुलाब यादव, गायत्री चौरसिया, सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment