मंत्री जी गरीबों का न टूटे आशियाना

राजनीति Jun 25, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री व इंदौर प्रभारी मंत्री  बाला बच्चन इंदौर आये तो कांग्रेस के नेताओं ने कहा मंत्री जी खजराना में गरीबों के आशियाना टूटने से रोक दीजिये। 

गौरतलब रहे खजराना में  MR 9 रोड़ की ज़द में कई गरीबों के मकान आ रहे हैं। जिसमें बदलाव के लिए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल  के नेतत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला । खजराना के अन्नू पटेल भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे और उनके दिल मे भी गरीबों के लिए साफ हमदर्दी झलक रही थी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, इक़बाल खान,अन्नू पटेल, सैयद वाहिद अली, इकबाल ईब्बी, रफीक भाई भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में रहवासी मौजूद थे। 

मंत्री बाला बच्चन ने गौर से ज्ञापन को सुना और आश्वस्त किया कि गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । क़ाबिलेगौर है कि इस सम्बंध में अन्नू पटेल ने मंत्री जयवर्धनसिंह को भी अवगत करवाया था कि गरीबों के मकान बच जाए और एमआर 9 भी बन जाये।

Share:


Related Articles


Leave a Comment