भाजयुमो ने कमलनाथ सरकार के 6 माह की नाकामी पर गांधी प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि यज्ञ किया
सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का रोड़मेप तैयार किया
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार एवं महामंत्री रोहित चौधरी ने बताया कि आज रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा 6 माह पूर्ण करने पर जनता त्राहि-त्राहि करते हुए सरकार को कोश रही है, जनता से किये गये वादों की याद दिलाने के लिये सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।
आपने बताया कि कांग्रेस सरकार के मुखिया और नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जनता से झूठे वादे करते हुए वोट प्राप्त किया और सरकार बनाई। लेकिन सरकार के इन 6 माह में जनता के लिये कुछ नहीं किया गया। प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश को फिर से बीमारू राज्य बनाने का रोडमेप इनके द्वारा तैयार कर लिया गया है। प्रदेश में इन 6 माहों में बिजली सप्लाय की व्यवस्था ठप जैसी हो गई, लगातार बिजली कटौती की जा रही है। छात्रों की छात्रावृत्ति बंद हो गई। किसानों का कर्जा माफ भी नहीं हुआ और वे बीज व खाद के लिये मारे-मारे फिर रहे है। अपराधों में यह प्रदेश नम्बर वन बन गया है। प्रदेश में महिलाएं, बच्चे व आम आदमी कोई भी सुरक्षित नहीं है। बेरोजगार युवाओं से किया गया वादा बेरोजगारी भत्ते का कोई अता पता नहीं है।
इस सरकार की 6 माह की उपलब्धियां और इन्हीं उपलब्धियों को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज गांधी प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि यज्ञ कर प्रार्थना की, कि ईश्वर कांग्रेस के मुखिया और उसके नेताओं को सद्बुद्धि दे ताकि ये लोग 6 माह पूर्व प्रदेश की जनता से किये वादों को पूरा कर सकें।
सद्बुद्धि यज्ञ में मनस्वी पाटीदार, रोहित चौधरी, विनोद खण्डेलवाल, सन्नी टूटेजा, राहुल राणे, महेश बसवाल, निक्की करोसिया, धीरज ठाकुर, विवेक शर्मा, अमन शर्मा, वीरसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।