सस्ती लोकप्रिर्यता के लिए अनुमति का ढोग कर रहे है मिर्ची बाबा: दुर्गेश केसवानी
संत मर्यादा एवं धर्म को अपमानित करने का कार्य कर रहे है वैराग्यानंद: महेश शर्मा
खबर नेशन/Khabar nation
भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में बाबा वैराग्यानन्द उर्फ मिर्ची बाबा द्वारा साढे 5 क्विन्टल मिर्च से किये गये यज्ञ और उनके द्वारा दिग्विजय सिंह के हार पर जल समाधि लेने की घोषणा पर कलेक्टर से अनुमति मांगने के विषय को सद्भावना अधिकार मंच के संयोजक दुर्गेश केसवानी, संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। मंच ने ज्ञापन में संत समाज और जनता को भ्रमित करने के लिए बाबा वैराग्यानन्द के अनुमति आवेदन को निरस्त कर समुचित कार्यवाही करने की मांग की।
इस अवसर पर संयोजक दुर्गेश केसवानी ने कहा कि झूठ और अधर्म के सहारे मिर्ची बाबा ने भोपाल के मतदाताओं को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया। जिस प्रकार कमलनाथ सरकार अपने झूठे बचनों के सहारे प्रदेश में सरकार बनाने में सफल हुई वैसी ही कांग्रेस ने पाखण्डी बाबाको भोपाल वुलवाकर जनता को भ्रमित करना चाहा परन्तु बाबा वैराग्यानन्द ने सस्ती लोकप्रिर्यता और प्रचार पाने के लिए कलेक्टर से जो अनुमति पत्र लिखा है यह कही न कही संत समाज को एवं जनसामान्य की भावना को आहत करता है।
महेश शर्मा ने कहा कि सनातन काल से सामान्यजन में सन्तों के प्रति आदर और सम्मान का भाव रहा है। संतों ने सदैव देश को दिशा दिखाने का कार्य किया है लेकिन वैराग्यानन्द बाबा जैसे ढोन्गी लोगों ने संत समाज का अपमान करने का काम किया है। संत वाणी को झूठलाने एवं राजनैतिक स्वार्थ के लिए किये गये आडम्बर के लिए मिर्ची बाबा दोषी है इसके लिए उनको सार्वजनिक मांफी मागनी चाहिए।
इस अवसर पर सदभावना अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष बंसत गन्नौते, राजेश जोेधवानी, श्री विकास शर्मा, यशवंत राजपुत, राहूल गजभिए, अमन पटेल, सन्नी मिश्रा, अमित तवरे, अंजनी त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी, कौशल ग्वाले, राजेश जकरिया, दिलीप अनुकरे, दिनेश मंडराई, यश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।