शिवनारायण मीणा के निधन पर मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल, पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवनारायण मीणा के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नाथ ने कहा कि गुना जिले के चाचौड़ा के किताखेड़ी में जन्में मीणा चार बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और दो बार दिग्विजयसिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में राज्यमंत्री भी रहे। वे प्रदेश के कद्दावर नेताओं की श्रेणी में शुमार थे। कांग्रेस पार्टी ने आज एक निष्ठावान, समर्पित नेता खो दिया है। मीणा के निधन से कांग्रेस पार्टी और संगठन को जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी चंद्रप्रभाष शेखर, शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, गोविंद गोयल, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, भूपेन्द्र गुप्ता, अभय दुबे सहित पार्टी के अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी दिवंगत श्री मीणा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।