किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली 11 जून को

राजनीति Jun 09, 2019

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रैली का नेतृत्व करेंगे

विधायकगण, नगर व जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बताया कि म.प्र. सरकार के द्वारा किसानों व युवाओं के साथ की गई, वादाखिलाफी के विरोध में 11 जून को विशाल किसान आक्रोश टै्रक्टर रैली निकाली जा रही है। उक्त रैली के संदर्भ में आज भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महापौर मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, उमेश शर्मा, गोपालसिंह चौधरी, उमानारायण पटेल, प्रेमनारायण पटेल, कंचनसिंह चौहान की उपस्थिति में नगर व जिले के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने रैली की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि अभी देश में हमने प्रचण्ड बहुमत के साथ सशक्त सरकार बनाई है, लेकिन चार माह पूर्व प्रदेश में जो कांग्रेस सरकार बनी है, उसने प्रदेश की वर्तमान में जो हाल की है वह बेहद चिंतनीय है। प्रदेश सभी व्यवस्थाएं चौपट हो गई है। ना कानून बचा, ना बिजली और ना ही पीने का पानी प्रदेश की जनता को मिल रहा है। पूरा मध्यप्रदेश त्राहीमाम है। 

हम प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में है और विपक्ष के नाते जनता के साथ खडे है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वोट प्राप्त करने के लिये जनता से वचन-पत्र में कई वादे किये लेकिन उनमें से अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सके। वर्तमान में मध्यप्रदेश को अनाथ प्रदेश बनाकर रख दिया है और तबादला उद्योग शुरू कर दिया। वचन पत्र के अनुसार एक भी वचन पर यह सरकार खरी नहीं उतरी। हमारी विपक्ष की भूमिका में यह पहला कार्यक्रम है। 

आपने बताया कि इस किसान आक्रोश रैली के लिये इंदौर जिले की 350 पंचायतों के किसान 11 जून को किसान व कार्यकर्ता टै्रक्टरों के साथ भगतसिंह प्रतिमा चौराहा राजमोहल्ला पर प्रातः 11 बजे एकत्रित होकर रैली की शुरूआत करेंगे। आक्रोश रैली लेकर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचेंंगे। रैली का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। साथ में सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, युवा और शहरी भाजपा कार्यकर्ता भी इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 

बैठक में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि रैली हमने तय कर ली है और आक्रोश लोगों के अंदर है। प्रदेश के किसानों का कर्जा तो माफ हुआ नहीं बल्कि किसान डिफाल्टर हो गया। अब उसे खाद बीच मिलने में भी तकलीफ आ रही है। 

जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि किसानों की बात को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को करना है। कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ जो वादाखिलाफी की है छल किया है, कपट किया है, यह शर्मनाक है। आपने उक्त रैली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि किसानों का सम्मान व सहयोग शहर के द्वारा होना चाहिए। इसलिये शहर की सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होना है। हमारा दायित्व है कि सत्ता में रहों तो सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचे और विपक्ष में रहे तो जनता के लिये संघर्ष करते हुए उनके साथ खड़े रहना। आपने बताया कि यह रैली सरकार को झकझोरने का कार्यक्रम है। इस रैली को 6 भागांं में विभाजित किया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 के कार्यकर्ता राजमोहल्ला भगतसिंह प्रतिमा से मालगंज चौराहा तक उपस्थित रहेंगे, मालगंज चौराहे से पिपली बाजार चौराहा तक विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 के कार्यकर्ता, पिपली बाजार चौराहा से गुरूद्वारा चौराहा तक क्षेत्र क्रं 5, गुरूद्वारा चौराहा से मच्छी बाजार चौराहा यशवंत रोड तक विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 के कार्यकर्ता, मच्छी बाजार चौराहा से पंढरीनाथ मंदिर तक विधानसभा राऊ तथा पंढरीनाथ से कलेक्टर तक क्षेत्र क्रं 3 के कार्यकर्ता संपूर्ण व्यवस्था संभालेंंगे।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महापौर मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, उमेश शर्मा, गोपालसिंह चौधरी, उमानारायण पटेल, प्रेमनारायण पटेल, कंचनसिंह चौहान, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, चिन्टू वर्मा, सुखलाल मंसारे, पदमा भोजे, अंजू माखीजा, ज्येति पंडित, महेन्द्र ठाकुर, रामस्वरूप गेहलोद, राजाराम गोयल, मुकेश सूरा सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक का संचालन मुकेशसिंह राजावत ने किया एवं आभार चिन्टू वर्मा ने माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment