केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विमानतल पर आगवानी कर किया स्वागत

राजनीति Jun 07, 2019

खबर नेशन/Khabar nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का द्वितीय बार मंत्री बनने के बाद प्रथम बार इंदौर आगमन हुआ। 

आपने बताया कि धर्मेन्द्र प्रधान के इंदौर विमानतल पर आगमन होने पर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा,  गोविन्द मालू, कमल वर्मा, ओमप्रकाश यादव, पुष्यमित्र भार्गव ने आगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत व सम्मान किया और प्रधान को इंदौर विमानतल से उज्जैन के लिये रवाना किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने प्रधान को इंदौर में संगठन के द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment