प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में प्रदर्शन और केंद्र सरकार को किसान सम्मान निधि के लिए धन्यवाद पत्र प्रेषित करने के लिए भाजपा कार्यालय इंदौर पर बैठक संपन्न

राजनीति Jun 05, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, गुमान सिंह पवार, चिंटू  वर्मा ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर सांसद शंकर लालवानी, अशोक सोमानी, रमेश मेंदोला, जीतू जीराती, आकाश विजयवर्गीय, गोपाल सिंह चौधरी, उमा नारायण पटेल, प्रेम नारायण पटेल, डॉ राजेश सोनकर, मधु  वर्मा, श्रीमति रीता उपमन्यु, गुमानसिंह पवार और चिंटू वर्मा ने बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की ।

सांसद शंकर लालवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  कहा कि जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा धन्यवाद पत्र शुभकामनाएं और सुझाव दिए गये हैं उसे मै उचित स्थान पर पहुंचाउंगा और सरकार से किसान भाइयों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा ।

आप सभी ने पिछले चुनाव में जो एतिहासिक कार्य किया है उसका फायदा हमे प्रदेश में भी मिलेगा इसलिए आने वाले अभियान में हमें पूरी क्षमता के साथ सभी वर्गों की लड़ाई सड़क पर ला कर झूठे वादे करके जो सरकार धोखे से बनी है उसे हर मोर्चे पर आईना दिखाकर उखाड़ फेंकना है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने कहा कि आने वाले दिनों में हमें पूरी ताकत और क्षमता के साथ संगठन के अभियान को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करना है, प्रदेश सरकार ने आते ही प्रदेश की जनता के लिए हमारी सरकार द्वारा जो जानकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही थी उन्हें एक एक करके बंद कर दिया गया है स जिसके कारण प्रदेश में हर वर्ग में असंतोष का वातावरण बन रहा है ।

हमे अपने अपने स्तर पर क्षमता अनुसार जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए विरोध प्रदर्शन को एतिहासिक और सफल बनाना है ।

इस अवसर पर रमेश मेंदोला, जीतू जीराती, डॉ राजेश सोनकर, मधु वर्मा, उमा नारायण पटेल, गोपाल चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेन्द्रसिंह ठाकुर, बहादुरसिंह डाबी, मुकेश जरिया, राम स्वरूप गेहलोत, चंद्रशेखर चौधरी,राजा राम जी गोयल, पप्पू शर्मा सहित जिले के सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद पत्र का वाचन किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शप्रेम नारायण पटेल ने किया और आभार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने माना ।
     

Share:


Related Articles


Leave a Comment