भाजपा बिजली को लेकर सरकार के खिलाफ चला रही है दुष्प्रचार अभियान: नरेन्द्र सलूजा

राजनीति Jun 04, 2019

बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में पिछली भाजपा सरकार के मुकाबले उल्लेखनीय सुधार हुआ

भाजपा बिजली को लेकर सरकार के खिलाफ चला रही है दुष्प्रचार अभियान, भाजपा को तो बिजली पर कुछ कहने का हक ही नहीं

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के मुकाबले कांग्रेस सरकार आने के बाद बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हुआ है। माँग एवं आपूर्ति, घोषित एवं कटौती के साथ ही बिजली अधोसंरचना के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा बिजली की आपूर्ति की गयी है। भाजपा बिजली को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रही है, उसे तो वास्तविकता व आँकड़े देखने के बाद, बिजली पर कुछ कहने का हक ही नहीं है।

सलूजा ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2019 में जनवरी से मई की अवधि में कुल 32987.9 मिलियन यूनिट विद्युत प्रदाय किया गया, जो पिछले वर्ष 2018 में इसी अवधि में प्रदाय 29207.57 मिलियन यूनिट से 12.9 प्रतिषत अधिक रहा। वहीं वर्ष 2019 में जनवरी से मई की अवधि में 14089 मेगावाट अधिकतम मांग दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज की गई अधिकतम मांग 12123 मेगावाट से 16.2 प्रतिषत अधिक है। वहीं वर्ष 2019 में मार्च से मई की अवधि में नियोजित शट डाउन की कुल संख्या 16774 थी, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 29974 थी। वर्ष 2019 में मार्च से मई की अवधि में अनियोजित शटडाउन की कुल संख्या 127663 थी जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 129760 थी। यह उपलब्धि सुधार प्रक्रिया में लाई गई त्वरित गति और बेहतर उपकरणों के कारण हासिल हुई है।

सलूजा ने बताया कि बिजली अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए पिछले पाँच माह में प्रदेश में 22 अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और 81 नए सब स्टेशन का निर्माण किया गया। कुल 1134 किलोमीटर हाईटेंशन लाइन डाली गयी। इसके अलावा 175 अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर और 54 हजार 887 नये डीटीआर स्थापित हुए। कुल 26 हजार 624 किलोमीटर नई विद्युत लाइनें भी डाली गयी। इनमे 33 केव्ही की 936 किलोमीटर की और 11 केव्ही की 25688 किलोमीटर की लाईन स्थापित की गई। 

सलूजा ने बताया कि यह सही है कि अभी बिजली जाने की व कटौती की शिकायतें प्रदेश के कुछ हिस्सों से आ रही है लेकिन विद्युत वितरण और सुधार में गुणवत्ता, तत्परता और त्वरित गति लाने के लिए राज्य सरकार कई ठोस कदम उठाने जा रही है। इससे आने वाले माह में विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार दिखलायी देगा। 

भाजपा जानबूझकर सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बिजली को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। जबकि उसकी सरकार के समय के मुताबिक बिजली को लेकर कांग्रेस सरकार में उल्लेखनीय सुधार आया है। यह हम नहीं आँकड़े कह रहे है। आँधी-बारिश से बिजली भाजपा सरकार में भी जाती थी। बिजली कटौती भाजपा सरकार में भी होती थी। तकनीकी खामी व फाल्ट उस समय भी होते थे लेकिन भाजपा जानबूझकर बिजली को लेकर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है। भाजपा की यह साजिश कामयाब नहीं होगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment