कामधेनु क्लब के गठन के साथ सांसद का स्वागत
गोवंश हत्या और मास निर्यात बन्द कर होगा भारत का होगा मंगलाचरण
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर। जब तक गो माता के रक्त की एक भी बूंद भारतभूमि पर गिरती रहेगी,तब तक हम मातृभूमि के कर्ज नहीं चुका सकते। उक्त विचार गो सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले ने कामधेनु क्लब इंदौर महानगर के गठन अवसर पर व्यक्त किये। गो सेवक नरेश वसाइनी ने कहा गोवंश हत्या और मास निर्यात बन्द करके ही भारत का मंगलाचरण होगा। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में गो रक्षा हेतु कामधेनु क्लब गठित किया गया।
जिसमें कामधेनु क्लब इंदौर महानगर के अध्य्क्ष मुकेश अग्रवाल और संयोजक वासु रिबड़ेवाल और नरेश वंसाईनी को बनाया गया। सुरेश पिंगले,विष्णु गोयल,आर. आर.गुप्ता,गोपाल मित्तल की भी कामधेनु क्लब के प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कामधेनु महिला प्रकोष्ठ भी बनाया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद शंकर लालवानी का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।
उन्होंने कहा गोवंश को रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गोसेवा भारती के अध्य्क्ष सुरेश पिंगले और महामंत्री राजेन्द्र असावा ने भी विचार रखे। संचालन सोनम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में गोमाता की सेवा के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए।बड़ी संख्या में महिलाओं ने गो सेवा की शपथ ली और सांसद शंकर लालवानी का स्वागत किया।