ओवैसी पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सारंग का पलटवार

राजनीति May 31, 2019

ओवैसी का बयान आपत्तिजनक, उसकी जितनी निंदा की जाय उतनी कम 

खबर नेशन/Khabar Nation 

भोपाल, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विष्वास सारंग ने देश के मुस्लिमों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी का बयान आपत्तिजनक है, उसकी जितनी निंदा की जाये वो कम है। उन्होंने ओवैसी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ओवैसीे हर समय विघटन की राजनीति करते हैं और इस तरह की मानसिकता के कारण ही हिंदुस्तान का बंटवारा हुआ था। धर्म और जाति के आधार पर लड़ाने का काम ओवैसी जैसे नेता ही करते आ रहे हैं । 
 
विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। भाजपा की केन्द्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विष्वास को लेकर कार्य कर रही है। मोदी सरकार देष में जितनी भी योेजनाएं लेकर आयी है उसमें किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है।

सारंग ने कहा कि ओवैसी मोदी सुनामी से डर गए हैं। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर देष की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी ओवैसी और कांग्रेस ने  धर्म और जाति के आधार पर वोट मांगे थे, लेकिन देष की जनता ने इनकी बांटने वाली नीति को नकार कर मोदी के पक्ष में भारी मतदान कर अपार जन समर्थन दिया । 

विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा को ओवैसी जैसे विघटन करने वाले नेताओं के रहमो करम पर मैंडेट नहीं मिला है, बल्कि भाजपा की सबका साथ सबका विकास और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जबाव देने के कारण जनता ने अपना आषीर्वाद दिया है। उन्होंने ओवैसी के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि अब देश की जनता ऐसे विघटनकारी लोगों को अच्छे से समझ चुकी है ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment