प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे नवनियुक्त मंत्री: राकेश सिंह

राजनीति May 30, 2019

प्रदेश अध्यक्ष ने म.प्र. को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने पर जताया प्रधानमंत्री का आभार

खबर नेशन/Khabar Nation   

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश को समुचित प्रतिनिधित्व दिए जाने पर मध्यप्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व देकर प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में प्रदेश  नरेन्द्रसिंह तोमर, थावरचन्द गेहलोत, धर्मेन्द्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर, प्रहलाद पटेल एवं  फग्गनसिंह कुलस्ते को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू इंडिया का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में सभी नेताओं को सक्रिय सहयोग देने का अवसर मिला है और उनके दीर्घ अनुभवों का लाभ भी देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के लिए यह गौरव का विषय है कि दूसरी बार भी मोदी सरकार में मध्यप्रदेश को बेहतर प्रतिनिधित्व मिला है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment