मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, अनवर देहलवी ने फिर थामा कांग्रेस का दामन

राजनीति May 16, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर। पांच साल भाजपा से जुड़े रहने के बाद बम्बई बाज़ार क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समाज के असरदार युवा नेता अनवर देहलवी कांग्रेस में फिर से पंकज संघवी के समर्थन में शामिल हो गए हैं। अनवर देहलवी छीपा देहलवी बिरादरी के शहर अध्यक्ष भी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित होकर और प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में आने और इंदौर में हुए रोड शो में उनके समर्पण को देखते हुए अनवर देहलवी पिछले 15-20 दिन से स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के सम्पर्क में थे। 

इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अब्दुल रऊफ के कहने पर ही अनवर देहलवी ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। असरावद में मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा के मौके अनवर देहलवी ने कांग्रेस जॉइन की है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अनवर देहलवी को बधाई देते हुए पुष्पमाला पहनाकर देकर कहा कांग्रेस परिवार में स्वागत है। बताते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,पूर्व पार्षद अब्दुल रऊफ के नेतृत्व में अनवर देहलवी सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने पर अनवर देहलवी का स्वागत कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता मंज़ूर बेग, मुमताज़ अहमद, प्रकाश तिवारी, ओम सिलावट, जुनेद अहमद आदि ने किया।

अनवर देहलवी ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी। क्योंकि वहां किसी की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा जाता है। उन्होंने कहा घर में मनमुटाव हो गया था तो चला गया था। लेकिन घर वापसी पर ख़ुश हूँ। उन्होंने कहा भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। ‘‘कांग्रेस देश के गरीबों के लिए सोचती भी है और उनके लिए बेहतर करती भी है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है।उन्होंने कहा वे लोकसभा चुनाव में पंकज संघवी को जिताने के लिए समाजजनों के बीच प्रचार करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment