महिलाओं में है इंदिरा जी की शक्ति: दिग्विजय सिंह

राजनीति Apr 11, 2019

कांग्रेस सरकार महिलाओं को आरक्षण दिलाएगी

खबरनेशन/Khabarnation  

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना के नेतृत्व में आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने शिरकत की। 

सिंह ने कहा कि महिलाओं को पंचायत, नगरीय निकाय, सरकारी नौकरियां, पुलिस में आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया। जबकि भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी है। मेरी सरकार ने गरीबों के घर में मुफ्त में बिजली 10 साल तक दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने गरीबों की बिजली काटी है। अब जबकि फिर से कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार आई है, हर गरीब को 100 रूपये में बिजली दी जा रही है। मंत्री पी.सी. शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों और झुग्गी झोपड़ी वालों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि प्रत्येक गरीब को कांग्रेस सरकार 6000 रूपये महीना देगी और यह राशि महिलाओं के खाते में ही आएगी। कमलनाथ जी ने भी वायदा किया है वचन पत्र के माध्यम से संपत्ति की रजिस्ट्री यदि महिला के नाम से होगी तो रजिस्ट्री शुल्क आधा लगेगा। 

सिंह ने इंदिरा जी का स्मरण करते हुए कहा की महिलाओं में इंदिरा जी की शक्ति है, जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए कांग्रेस सरकार केंद्र में आते ही महिलाओं को आरक्षण देगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक महिलाओं का मतदान कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के हाथ हम सब को मजबूत करना है।

इस अवसर पर मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चैहान, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व महापौर विभा पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री आभा सिंह, मसर्रत शाहिद, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चैहान और जितेंद्र कंसाना सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां उपस्थित थीं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment