कर्जमाफी पर कांग्रेस भाजपा आमने सामने

राजनीति Apr 04, 2019

खबरनेशन/Khabarnation  

पिछले साल के अंत में हुये विधान सभा चुनाव होने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी हुई या नहीं इस को ले कर सत्ताधारी कांग्रेस और अब विपक्षी भाजपा में एक तरह से शब्दों की जंग चल रही है।

एक तरफ कांग्रेस का यह दावा और कहना है कि उस ने अपनी चुनावी वादे के अनुसार किसानों की कर्जमाफी कर दी है वहीं भाजपा यह मानती हैं कि यह छलावे के अलावा और कुछ नहीं है।

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधान सभा वुनाव के पहले अपनी हर चुनावी सभा में यह कहा था कि यह कर्जमाफी उन की पार्टी की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही कर दी जायेगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को बदल दिया जायेगा।

इस बात का जिक्र करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि क्योंकि अभी तक कर्जमाफी नहीं हुई है और कांग्रेस सरकार को बने 100 से भी ज्यादा दिन हो गये हैं तो अभी तक कम से कम 10 मुख्यमंत्री को तो राहुल के कहने के अनुसार बदल देना चाहिए था।

शिवराज ने यह भी कहा कि राहुल तो आदतन एक झूठे आदमी है जो कि बहुत ही विश्वास के साथ झूठ बोलते हैं।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस के एक नेता ने कहा यह बडी हैरानी कीे बात है कि जो भाजपा पूरी दुनिया में झूठ बोलने के लिये मशहूर हो गई हैं उस का एक नेता हमारे अध्यक्ष को झूठा कह रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment