मोदी के कार्यकाल में विश्व पटल में भारत की छवि बनी: सुमित्रा महाजन

राजनीति Apr 03, 2019

कांग्रेस की प्रदेश सरकार का झूठ उजागर हुआ: गोपीकृष्ण नेमा

मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्प ले: रमेश मेंदोला

नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक हम चेन से नहीं बैठेंगे: आकाश विजयवर्गीय

लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र क्रं 3 देवी अहिल्या मंडल के 5 वार्डो की बैठक संपन्न

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 देवी अहिल्या मंडल के 5 वार्डो की बैठक सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, हरप्रीतसिंह बक्षी, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, श्रेष्ठा जोशी, राजू जोशी, आलोक दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

बैठक में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि देश में वंशवाद की परंपरा को चलाने वाली कांग्रेसी हमेशा नफरत अलगाव और बंटवारे की राजनीति करती है। कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए हमेशा दुष्प्रचार का अभियान चलाकर वोटों की राजनीति करती हैं, वहीं देश के प्रधान सेवक के रूप में नरेन्द्र मोदी ने ’’सबका साथ सबका विकास’’ के संकल्प को लेकर देश को आगे बढ़ाने की राजनीति की है। 

आपने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी के कार्यकाल के दौरान विश्व पटल में भारत की छवी बनी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी और देश ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया। इससे घबराए विपक्षी दलों ने विश्व में लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी की छवि खराब करने के लिए चैकीदार शब्द को लेकर दुष्प्रचार कर झूठ और भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे है।

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस के वो लोग जिन्होंने प्रदेश में गरीबों को अंत्येष्टि में दी जाने वाली सहायता राशि बन्द कर दी, प्रदेश में सम्बल योजना बन्द कर दी, किसानों से ऋण माफी के नाम पर छल किया, वो अब गरीबी हटाओ का नारा देकर 72 हजार देने का चुनावी सिगुफा फैला रहे हैं, ये कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है।

लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा से काम करने वाला एकमात्र राजनैतिक दल है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं मजबूत हो रही हैं। सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है, देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। वहीं कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में झूठ व भ्रम फैलाकर वोट की राजनीति करते हुए सैनिकों के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। मोदी के नेतृत्व में देश में माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ रहा है। 

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आतंकवाद देश ही नहीं दुनिया के लिए एक नासूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नासूर पर नकेल कसने का काम किया है। वर्षों तक हम विपक्ष में रहे लेकिन जब देश के सम्मान और स्वाभिमान की बात आती थी तब भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सरकार के साथ खड़ा रहता था, लेकिन आज परिस्थितियां विपरीत हैं। कांग्रेस के नेता सत्ता के लालच में इतने अंधे हो चुके हैं कि देश की सेना के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़े करने में भी गुरेज नहीं करते।

देश को शिखर पर पहुंचाने के लिए हम सभी पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने घरों से निकलना होगा। मतदाताओं में जनजाग्रती लानी होगी और हमें विजय का संकल्प लेना होगा कि जब तक नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक हम चेन से नहीं बैठेंगे। 

वार्ड क्रं 58 की वार्ड संयोजक माधुरी जायसवाल ने कुशन पर मोदी का नाम उकेरा जिसे बैठक में सभी के द्वारा सराहा गया। 

आज विधानसभा क्षेत्र क्रं 3 देवी अहिल्या मंडल के वार्ड क्रं 56 व 57 की बैठक गणेश मंडल में, वार्ड क्रं 58 की बैठक शंकरबाग कालोनी में, वार्ड क्रं 59 की बैठक झांसीवाला समाज धर्मशाला नंदलालपूरा में, वार्ड क्रं 60 की बैठक राम मंदिर के पीछे खातीपूरा में संपन्न हुई। 

बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सुमित्रा महाजन, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, हरप्रीतसिंह बक्षी, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, श्रेष्ठा जोशी, राजू जोशी, आलोक दुबे, नंदा गावडे, दीपिका नाचन, रत्नेश बागड़ी, मंजूर मंसूरी, शारदा जोशी, कमलेश नाचन, मनोज यादव, देवकीनंदन वर्मा, माधुरी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

कल 4 अप्रैल क्षेत्र क्रं 4 महाराणा प्रताप मंडल के 4 वार्डो की बैठक

कल 4 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 महाराणा प्रताप मंडल के वार्ड 68 की बैठक जमाद खाना पिंजारा बाखल में, वार्ड क्रं 70 की बैठक किमती गार्डन धार रोड, वार्ड क्रं 71 की बैठक उषाराजे परिसर, उषानगर में और वार्ड क्रं 83 की बैठक मुकुट मांगलिक भवन, गुमाश्ता नगर मेें आयोजित की गई है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment