राहुल गांधी ही बनेंगे देश के प्रधानमंत्री
खजराना के अन्नू पटेल का कांग्रेस में शामिल होने पर किया स्वागत
खबरनेशन/Khabarnation
इंदौर। मप्र सरकार के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इंदौर से कांग्रेस की जीत होगी। वर्तमान भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन को उनकी ही पार्टी ने दरकिनार कर दिया है। मप्र में कांग्रेस लोकसभा की 29 सीट में से 20 सीट जीतेगी। भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करने पर खजराना के अन्नू पटेल का भी स्वागत किया गया। सज्जनसिंह वर्मा ने अन्नू पटेल को गुलाब का फूल दिया वहीं तुलसी सिलावट ने अपने हाथ से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अन्नू पटेल वाहन रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों साथियों ने भी कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।खजराना के शेख शब्बीर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने पर अन्नू पटेल का स्वागत मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री बाला बच्चन, लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व विधायक आश्विन जोशी, विधायक विशाल पटेल, शोभा ओझा पीसीसी (मीडिया प्रभारी), कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, म.प्र कांग्रेस सचिव राजेश चौकसे, मोहन सेंगर, अर्चना जायसवाल आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया
बताते है कांग्रेस के होली मिलन समारोह में मंत्री सज्जन वर्मा ने डांस भी किया। शहर के एक गार्डन में आयोजित कांग्रेस के होली मिलन समारोह के दौरान पटवारी ने भाजपा को रावण बताते हुए कहा कि अहंकार ने रावण को मरवाया था और यही अहंकार लोकसभा में भाजपा को हराएगा। रावणों से अनुरोध है अहंकार ख़त्म करें।
वहीं, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश कि किसी भी सीट पर सिनेमा से जुड़ा उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा को लेकर कहा कि भाजपा की घोषणा के 1 घण्टे बाद कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतार देगी, हमने 5 प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार को गिराने वाली भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर वर्मा ने कहा कि मुंगेरीलाल बहुत सपने देखता है वो पहले अपनी पार्टी मजबूत करें।
खजराना से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से असगर पटेल बादशाह, हाजी उस्मान पटेल फेमस, गफ्फार पटेल जीजा, फ़िरोज़ शेख, युसुफ भाई, सलीम खान, रफीक सीसर, छोटा रशीद पटेल, दिलावर पटेल मदनी, आज़ाद पटेल नेताजी, सोहराब पटेल बिल्डर, अमजद पटेल अंकल, जावेद पटेल अंकल, सलीम पटेल मदनी, जाकिर पटेल मदनी, रफीक पटेल, सोनू भाई पहलवान, असलम खान, आबिद पटेल नेताजी, फारूक पटेल, चेतन भाई ,साहिल पटेल लकी ,शाकिर पटेल मदनी, इरशाद भाई, शानू कुरैशी, बिट्टू मॉडल, गोलू भाई, फरहान कपाड़िया आदि इस होली मिलन में शामिल हुए।