हिमाद्री सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री हिमाद्री सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राकेश सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री हिमाद्री सिंह ने 2016 में कांग्रेस की तरफ से शहडोल लोकसभा से लड़ चुकी है। विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रह चुकी है। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. दलबीर सिंह केन्द्र में दो बार मंत्री भी रह चुके है। इनकी मां स्व. राजेश नंदनी भी कांग्रेस की सांसद रह चुकी है। हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करके देश में फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने इसके लिए अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास व्यक्त करता हूँ कि हिमाद्री सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विंध्य क्षेत्र में काम करके पार्टी को मजबूत करेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, नरेन्द्र मरावी उपस्थित थे।