कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया: शिवराज सिंह चौहान

राजनीति Mar 14, 2019

खबरनेशन/Khabarnation 

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को तबाह कर दिया है। जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सहायता प्रदेश सरकार ने बंद कर दी। बिजली आना कम हो गयी,  बिल बढ़ गए। गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है। गरीब बच्चों की फीस सरकार नहीं भर रही है। अंतिम संस्कार के 5 हजार रुपए रोककर गरीब का कफन भी छीन लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हम जनता के हकों की लड़ाई लडेंगे, हम लड़-लड़कर आपकी सेवा करेंगे।

भ्रष्ट कांग्रेस को सत्ता में आने का हक नहीं

कांग्रेस ने जमीन से आसमान तक घोटाले करके विश्व में देश की छवि धूमिल की। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस को सत्ता में आने का हक नहीं है। चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। जबसे मोदी सरकार बनी है,  दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने वाली कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही है। लेकिन हमें देश के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है।

धिक्कार है उन पर जो सैनिकों का सम्मान करना नहीं जानते

सिंह ने कहा कि अब देश बदल रहा है। पूरे देश में सैनिकों के लिए सम्मान उमड़ रहा है। ग्वालियर-चंबल की भूमि तो वैसे भी सैनिकों के लिए उर्वरा भूमि है, देश की जनता के मन में भी सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव है। उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद पूरा देश रो रहा था। हमारी वायुसेना ने एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकियों पर प्रहार किए। पूरी दुनिया भारत को इस कार्रवाई के लिए शाबासी दे रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता सबूत मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी से कहना चाहता है कि सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकते, तो अपमान मत करिए। श्री सिंह ने कहा कि धिक्कार है ऐसी पार्टी और उसके नेताओं पर जो सैनिकों का सम्मान करना नहीं जानते। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment