मंडियों में आवक बढ़ने से तय हुआ कि कीमत मिलने कीगारंटी हैं भावांतर भुगतान योजना

राजनीति Jan 02, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना फसल की लाभकारी कीमत की गारंटी सिद्ध हो चुकी हैं। प्रदेश की मंडियों में जिन्सों की बढ़ती आवक ने भी भावांतर भुगतान योजना की उपयोगिता सिद्ध कर दी हैं।
 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 लाख 88 हजार से अधिक काश्तकारों ने योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया था और चरणवार अपनी फसल मंडी में ला रहे हैं। इस योजना के अंचल में प्रदेश में 41 लाख 43 हजार 389 हेक्टेयर रकबा आयेगा। भावांतर योजना की सफलता से आश्वस्त होकर केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर योजना को दोहराने पर विचार किया हैं।
 

लुणावत ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना के पहले चरण में 16 अक्टूबर से जिन्सों की आवक शुरू हुई हैं। जिसका भावांतर भुगतान किसानों के खातों में जमा भी हो चुका हैं। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक फसल बेचने वाले किसानों के खातों में भावांतर राशि जमा की जा रही हैं। राज्य सरकार ने 4 हजार करोड़ रूपए की राशि का भावांतर भुगतान के रूप में प्रावधान किया हैं। राज्य सरकार ने इस योजना का सतह विस्तार होने के कारण केन्द्र सरकार से अपेक्षा की हैं कि वह भावांतर योजना में किसानों को दी जाने वाली राशि में भागीदार बनकर अन्नदाताओं के सशक्तिकरण का श्रेय लें। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment