मुख्यमंत्री की घोषणा पर समयबद्धता से अमल

आदिम जाति आदिवासी बैगा की पुलिस में भर्ती आरंभ
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में रहने वाली आदिम जातियों के युवकों को पुलिस में भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा पर जिलों में विशेष भर्ती अभियान आरंभ कर अमल शुरू कर दिया गया हैं। घोषणा को अमली जामा पहनाया जाने पर गजेन्द्रसिंह पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया हैं।
 

उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले में आदिम जाति की अच्छी आबादी हैं। जिला पुलिस ने विशेष सशस्त्र बल में आरक्षक के पद के लिए जिले के बैगा युवकों का चयन के लिए आव्हान किया हैं। 14 जनवरी तक बैगा युवकों से आवेदन स्वीकार किए जायेंगे। इसी तरह अन्य जिलों में भी विशेष भर्ती अभियान का कार्यक्रम घोषित किया जा रहा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment