एक-एक बूथ पर जीत के संकल्प को लेकर काम करें कार्यकर्ताः  शिवप्रकाश जी

राजनीति Sep 05, 2023

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने ली बरगी विधानसभा में बैठक

खबर नेशन/ Khabar Nation

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने तीन महीने पहले विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, इसलिए चुनाव की तैयारियों के लिए हमें अधिक समय मिला है। इस समय एक-एक पल का उपयोग करते हुए उसे पार्टी के लिए समर्पित करना है। विकास कार्यों और पार्टी के मजबूत संगठन के बल पर पार्टी की चुनाव में प्रचंड जीत सुनिश्चित है, लेकिन इसके लिए आपको एक-एक बूथ जीतने का संकल्प लेना होगा। विधानसभा स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक व अपने क्षेत्र में स्वीकार्य लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने पक्ष में करना होगा, ताकि उन हस्तियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में आने वाले लोगों का समर्थन भाजपा को प्राप्त हो सके। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने सोमवार को बरगी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि जिस तरह पांडवों ने श्रीकृष्ण की सहायता से महाभारत युद्ध के पूर्व रणनीतिक तैयारी कर ली थी, ठीक उसी प्रकार हम सबको भी विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। इसमें पन्ना प्रमुखों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा पन्ना प्रमुखों का जो प्रयोग उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से प्रारंभ किया था, वह वास्तव में चुनाव की दृष्टि से बहुत सफल साबित हुआ है। हमें प्रत्येक बूथ पर सतत् संपर्क कार्यक्रम आयोजित करते रहना है, ताकि आचार संहिता के पूर्व हमारा जनसंपर्क वृहद स्तर पर शुरू हो सके। हमें प्रत्याशी के लिए नहीं भाजपा के लिए काम करना है, क्योंकि प्रत्याशी सिर्फ एक चेहरा होता है, किंतु जीत-हार हमेशा भाजपा की होती है।
इस अवसर पर पार्टी के संभागीय प्रभारी श्री सी.टी रवि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  श्री राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, जिला संगठन प्रभारी श्री जाहर सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, जिलाध्यक्ष श्री सुभाष रानू तिवारी, विधानसभा संयोजक श्री सुखराम पटेल, विधानसभा संगठन प्रभारी श्री रामरतन पायल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला एवं आभार विधानसभा प्रत्याशी श्री नीरज सिंह ने व्यक्त किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment