महिला मोर्चा नारी सम्मान यात्रा निकालेगी हर जिले में प्रशिक्षण वर्ग होगा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा हर जिले में जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग 15 फरवरी से 5 मार्च तक सभी जिलों में पूर्ण कर लिए जायेंगे। ऐलकर ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मोर्चा की सभी दस समितियों के कार्यो की समीक्षा की।
बैठक में लता ऐलकर, प्रज्ञा त्रिपाठी, माया नरोलिया, सुषमा जैन, मनीषा मेंदकर, सत्यभामा गुप्ता, ममता बनर्जी, आशा सेंगर ने आगामी अप्रैल माह में निकलने वाली नारी सम्मान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की और रचनात्मक सुझाव दिए। नारी सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी दस संभागों में यात्रा प्रभारी मनोनीत किए गए हैं जिन्हें जिलेवार कार्यक्रम बनाने का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में नारी सम्मान यात्रा के सफल संचालन के लिए जबलपुर संभाग में सुषमा जैन, शबनम खान, भोपाल संभाग आशा सेंगर और निशा सक्सेना, भावना सिंह, चंबल संभाग ममता भदौरिया, शहडोल संभाग सत्यभामा गुप्ता, मनीषा पेंडाम, सागर संभाग पारूल साहू, ज्योति दुबे, शोभा, इंदौर संभाग ज्येष्ठा जोशी, उज्जैन संभाग सुष्मा आर्य, बबीता परमार, माया पटेल, रीवा संभाग प्रज्ञा त्रिपाठी, विजया चौपड़ा, नर्मदपुरम संभाग माया नरोलिया और ग्वालियर संभाग यात्रा प्रभारी सुमन शर्मा को मनोनीत किया गया हैं। मीडिया प्रभारी आशा सेंगर को नारी सम्मान यात्रा का मीडिया सहयोग का प्रभार सौंपा हैं।
(खबरनेशन / Khabarnation)