वल्लभ भवन में महिला टेरेस गार्डन का लोकार्पण
भोपाल : मंत्री-मण्डल के सदस्य श्री तुलसीराम सिलावट, डॉ. गोविन्द सिंह, डॉ. प्रभुराम चौधरी, श्रीमती इमरती देवी और श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्रालय भवन-3 की चौथी मंजिल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के टेरेस पर महिला टेरेस गार्डन का शुभारंभ किया। अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में पहुँचकर गार्डन की सराहना की ।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती पल्लवी जैन ने इस अवसर पर बताया कि गार्डन में वल्लभ भवन का स्टाफ लंच समय में भोजन कर सकेगा, चाय-कॉफी का ओपन टेरेस गार्डन में आनन्द ले सकेगा। उन्होने बताया कि यह गार्डन एच.डी.एफ.सी. के सहयोग से बनाया गया है। इसमें सी.एल.आर. मद से व्यय किया गया है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!