प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि 6 हजार रूपये करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

राजनीति Jun 15, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ के मोहनपुरा में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले 4 हजार रूपये के स्थान पर अब 6 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष किसानों को प्रदान करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये प्राप्त होते हैं। इस प्रकार अब किसानों को मिलने वाली यह राशि 12 हजार रूपये वार्षिक हो जायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2 हजार 123 करोड़ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2 हजार 900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में एक हजार 400 करोड़, इस प्रकार 6 हजार 423 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ छल किया गया। कर्जमाफी का बोझ किसानों के सिर पर डाला था जिसे हमारी सरकार ने पूरा किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के हित में एक नहीं अनेक कदम उठाए हैं। यह उनके संवेदनशील होने का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की तरह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी जन-कल्याण के लिए कृत संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार ने किसान भाईयों के लिए अतुलनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश में किसानों से मूंग की खरीदी की पहल भी की गई है। सिंचाई का रकबा बढ़ने से किसान की हालत बदली है। कभी साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाला मध्यप्रदेश अब 45 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई क्षमता बढ़ा चुका है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment