दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनेगा और उत्तर भारत से नेता प्रतिपक्ष - सज्जन सिंह वर्मा

राजनीति Sep 30, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation     

कांग्रेस के कद्दावर नेता सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण भारत के वरिष्ठ दलित नेता को पार्टी के सर्वोच्च पद से नवाजते हुए यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की पार्टी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यसभा में खड़गे साहब के इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष के लिए अब उत्तर भारत का टर्न है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्य से ही नेता प्रतिपक्ष का चयन होना चाहिए। प्रमोद तिवारी, रंजीता रंजन, सुरजेवाला जैसे कई विकल्प हो सकते हैं। दिग्विजय सिंह की दावेदारी को लेकर श्री वर्मा ने कहा कि उनके पास पहले से ही भारत जोड़ो यात्रा तथा पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment