शहीदों की स्मृति में मौन धारण सम्पन्न

भोपाल। ऊर्जा मंत्री पारस जैन एवं मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह की उपस्थिति में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं शहीदों की स्मृति में प्रात:11 बजे राज्य मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 2 मिनिट का मौन धारण किया गया।
 

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह के.के.सिंह, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन प्रभांशु कमल, अपर मुख्य सचिव वन दीपक खाण्डेकर, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित मंत्रालय तथा सतपुडा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी कर्मचारी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment