ग्रामीण बच्चों ने बनाई ए.टी.एम. मशीन

भोपाल। इंदौर जिले में देपालपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं के बैंकिंग ट्रेड के 4 छात्रों ने मिलकर एक ए टी एम मशीन का निर्माण किया हैं । विद्यालय की प्राचार्य और बैंकिंग की वोकेशनल ट्रेनर के मार्गदर्शन में छात्र अर्जुन गोयल, दीपक कटारे, विकास गौड़ और विशाल केवट ने अनुपयोगी सामग्री से इस आधुनिक एटीएम मशीन का निर्माण किया हैं। इस मशीन में नोट जमा भी कर सकते हैं और निकाल भी सकते हैं। 

छात्र विकास और विशाल ने बताया कि इस ए.टी.एम. मशीन में दो बटन लगाए गए हैं। हरे बटन को दबाने से रुपए जमा होंगे और लाल बटन दबाने पर ए.टी.एम. मशीन रुपए देगी। छात्र अर्जुन गोयल और दीपक कटारे ने बताया कि ए.टी.एम. मशीन का निर्माण करने में स्पीकर के बक्से का उपयोग किया गया हैं। इसमें मोबाइल और रिमोट से चलने वाली खिलौना गाड़ी की बैटरी का उपयोग किया गया हैं। इसमे ऊपर और नीचे की ओर मोटर लगाई गई हैं जिसमें पेन पर रबर लगाया गया हैं जो नोट को अंदर की ओर खींचता हैं। नीचे की ओर मोटर और पेन रबर के साथ तार लगाया गया हैं जिसके कारण  एटीएम मशीन से एक के बाद एक  नोट निकलते हैं।

इन ग्रामीण बच्चों ने साबित कर दिया हैं कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ये बच्चे अवसर की तलाश में हैं, मौका मिलते ही सफलता के आसमाँ को छूने के लिये तत्पर हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment