राजस्व मंत्री गुप्ता द्वारा बलवीर नगर में आवासीय भूखण्ड अधिकार पत्र वितरित
भोपाल। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आज भोपाल के वार्ड न. 30 के बलवीर नगर में 60 हितग्राहियों को आवासीय भूखण्ड के अधिकार पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022 तक कोई भी परिवार आवासहीन नहीं रहेगा। प्रत्येक परिवार को आवासीय पट्टे उपलब्ध करवाकर पक्के मकान बनवाकर दिए जायेंगे।
राजस्व मंत्री गुप्ता ने कार्यक्रम में लोगों को राज्य सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना, मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना सहित अन्य जन-कल्याणाकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया कि योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें।
कार्यक्रम में पार्षद शंकर मकोरिया ने बताया कि बलवीर नगर में 150 परिवारों को आवासीय पट्टों के अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। अधिकार पत्र परिवार के महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)