रामनिवास रावत जौरा विधानसभा उपचुनाव प्रभारी मनोनीत
भोपाल, प्रदेश कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत को प्रदेश की जौरा विधानसभा में आसन्न उपचुनाव का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष (मुख्यमंत्री) कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने श्री रावत को जौरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर उपचुनाव में जिला कांगे्रस अध्यक्ष, कांगे्रस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांगे्रस पक्ष के जनप्रतिनिधियों से समन्वयक बनाने के आदेश जारी किये हैं।
श्री रावत को शीघ्र जौरा पहुंचकर उपचुनाव मंे कांगे्रस पार्टी को विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने एवं कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने हेतु कहा गया है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!