राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गांधी परिवार तक सीमित : शर्मा

राजनीति Sep 07, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की हवा निकलने वाली है

भोपाल: लोगों को आपस में बाँटकर लड़ाने की अंग्रेज़ों की नीति पर चलने वाली कांग्रेस ऐसे समय भारत जोड़ने की झूठी बात कर रही है, जब देश एक होकर “आज़ादी का अमृत महोत्सव“ मना रहा है। राहुल की “भारत जोड़ो यात्रा“ का जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह यात्रा केवल गांधी परिवार तक सीमित है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी का राजनीतिक पर्यटन है, जिसे वे हमेशा चुनाव आने के पहले करते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर पत्रकार बंधुओं से चर्चा के दौरान कही।
श्री शर्मा ने कहा कि गुटबाज़ी के कारण विखंडित कांग्रेस तीन साल से पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं बना पा रही है, उनके बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। धड़ों में बँटी कांग्रेस देश की जनता के साथ भावनात्मक झूठ के सहारे फिर छलने आ रही है, लेकिन जनता समझदार और सजग है। वो कांग्रेस को अच्छी तरह से पहचान चुकी है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की इस यात्रा की हवा निकलने वाली है। सच्चाई भाँपते हुए कमलनाथ जी यात्रा में शामिल नहीं हो रहे, क्योंकि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आने पर जनता उनसे पूछेगी कि चुनाव के समय उनके वादों पर 15 महीने सत्ता में रही कमलनाथ सरकार ने अमल क्यों नहीं किया ?
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत गौरवशाली, सशक्त, समृद्ध और अपने पुराने वैभव की ओर वापस लौट रहा है। राहुल गांधी पहले कांग्रेस को जोड़ने के लिए काम करें। भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है, अब कांग्रेस झूठे भ्रम फैलाना बंद करें।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment