पोस्ट मार्टम में लापरवाही करने वालों के विरूद्ध हो कार्यवाही

राजनीति Dec 12, 2017

स्वास्थ्य सेवाऐं चल रही हैं वेंटीलेटर पर: जे.पी. धनोपिया

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा हैं कि विदिशा जिले के सिरोंज में दुघर्टनाग्रस्त महिला की मृत्यु के बाद हुए पोस्टमार्टम में लाश की बिना सिलाई किये परिवारजनों को सौंपने एवं पोल खुलने पर एक बुजुर्ग को लाश की सिलाई की जिम्मेदारी देकर घर भेजने की घटना से साफ हो गया हैं कि हजारों करोड़ रूपये खर्च करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग जहां के तहां वेंटीलेटर पर बना हुआ है।
 

धनोपिया ने बयान जारी करते हुए कहा हैं कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग एक असक्षम मंत्री के अधीन होने से प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो रहा हैं, जिससे परिणाम स्वरूप मरीजों को ना तो उचित दवायें मिल रहीं हैं और उचित इलाज। इतना ही नहीं महिलाओं की डिलेवरी तक अस्पतालों के दरवाजों पर होने की घटना तथा अस्पताल के आस-पास घूमने वाले आवारा जानवरों द्वारा नवजात शिशुओं के शव लेकर उनको नौथ-चीथ कर खाने की घटना हो रहीं हैं। प्रदेश में अस्पतालों में पूरी दवायें नहीं हैं, स्टाफ नहीं है, सुरक्षा नहीं है तथा विभाग के उच्च अधिकारी एवं मंत्री बेफ्रिक्र होकर आराम फरमा रहे हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है।
 

धनोपिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की हैं कि स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलायें एवं उचित एवं कारगर कदम उठाकर स्वास्थ्य विभाग की सेवायें प्रभावशील बनाने में अपना योगदान दें तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तमसिंह जो कि पूर्ण रूप से एक असफल मंत्री हैं, उन्हें तत्काल बदला जावे तथा विदिशा चिकित्सालय में महिला के साथ पोस्टमार्टम में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध ठोस कठोर कार्यवाही की जाये। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment