किसान सम्मान यात्रा का सभी 230 विधासभा क्षेत्रों में आयोजन 

राजनीति Feb 01, 2018

किसानोन्मुखी बजट के लिए मोर्चा के आभार माना
 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक में किसानोन्मुखी बजट का स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने खरीफ की सभी फसलों के उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ आर्थिक गुना मीनिमम समर्थन मूल्य तय किये जाने को किसानों को आर्थिक कवच बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरूण जेटली तथा कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सब्जी के मूल्यों के स्थिरीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रू. के आप्रेशन ग्रीनस की घोषणा करके उत्पादक और उपभोक्ता दोनों को राहत दी हैं। किसानों को मिलने वाली कर्ज सहायता की राशि भी बढ़ाई गई हैं।
 

किसान मोर्चा ने आगामी माह में प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मान यात्रा करने का निश्चय किया। किसान सम्मान यात्रा के ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेश स्तर पर किसान प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने का भी निश्चय किया गया। रणवीर सिंह रावत ने बताया कि किसान सम्मान यात्रा की जिलों में तैयारी के लिए बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें विधानसभा वार किसान सम्मान यात्रा के रूट,यात्रा के शुभारंभ और समापन की तिथियां तय की जायेंगी।
 

किसान सम्मान यात्रा के लिए ग्राम पंचायत वार वरिष्ठ किसानों, प्रगतिशील किसानों, प्रशुपालकों का चयन किया जायेगा, जिन्होंने इस कार्य का माॅडल पेश किया हैं। स्थानीय सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से जनपदीय जीवन से परिचित होंगे और समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयत्नशील होंगे। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर किसान सम्मान यात्रा की तिथि निर्धारित करने के लिए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को अधिकृत किया गया। किसान सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक लेंगे और अनुकूल वातावरण बनायेंगे।
 

इस अवसर पर विनोद सिंह जादौन, कैलाश पाटीदार, वीरेन्द्र सिंह राणा, इंद्रशरण चौहान, प्रेमनारायण पटेल, मानसिंह राजपूत, शिवराज ठाकुर, देवेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, सुभाष ठाकुर, कृष्णा यादव, पदम सिंह ठाकुर, सुनील चौहान, अशोक मीणा, हिम्मत सिंह डांगी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment