अपने काम का हिसाब वही दे सकता है, जिसने जनता के लिए कुछ किया होः प्रभात झा

पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने शहडोल में पत्रकारवार्ता को किया संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं और इन यात्राओं के माध्यम से सरकार द्वारा बीते सालों में किए गए गरीब कल्याण और विकास के कामों का रिपोर्ट कॉर्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इस तरह से जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से अपने काम का हिसाब-किताब जनता के सामने रखने का काम वही दल कर सकता है, जिसने जनता के लिए कुछ किया हो। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शहडोल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकारवार्ता को सांसद श्री गणेशसिंह ने भी संबोधित किया।
जनता की सेवा कर रही हैं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बीते 9 सालों से और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लगभग 18 सालों से देश-प्रदेश की जनता की सेवा कर रही हैं। इस दौरान इन दोनों ही सरकारों ने गरीब कल्याण और विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, कई कदम उठाए हैं। इन योजनाओं और कामों से जो अंतर पड़ा है, उसे हर कोई महसूस कर रहा है। इन योजनाओं और कदमों से लोगों के जीवन में जो बदलाव आया है, उसे सभी जगह महसूस किया जा रहा है। देश-प्रदेश में आ रहे इन सुखद परिवर्तनों का दौर चलता रहे, इसके लिए जरूरी है कि जनता जनार्दन आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद और समर्थन दे।
जमीन पर साकार हो रहा सबका साथ, सबका विकासः गणेश सिंह
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को सभी स्थानों पर जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। महिलाओं का भी जबरदस्त उत्साह इस यात्रा में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों ने बीते समय में जो काम किए हैं, उनका असर समाज जीवन पर दिखाई देने लगा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ जमीन पर साकार होता दिखाई दे रहा है। श्री सिंह ने कहा कि आज मोदी जी वैश्विक नेता बनकर उभरे हैं। जी-20 सम्मेलन में पूरे विश्व के नेताओं ने मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश का कुल बजट 21 हजार करोड़ का था लेकिन अब बढ़कर सवा तीन लाख करोड़ हो गया है। प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश लगातार 7 वर्षों से कृषि कर्मण पुरस्कार जीत रहा है। उन्होंने कहा कि 15 महीनों की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादा किया था कि किसानों के कर्ज़ माफ़ करेंगे और बेरोजगार युवाओं को 4000 बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन किसी को नहीं दिया। कमलनाथ जी लगातार झूठ बोलते हैं।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री अनिल पटेल, श्री जय सिंह मरावी, पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह, श्री संतोष लोहानी, श्री विनय केवट, श्री अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे।
शहडोल से शुरू हुई यात्रा, उमरिया जिले में पहुंची
विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को शहडोल से शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और भारतमाता के जयघोष के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा और सांसद श्री गणेश सिंह सहित अन्य नेता जनता का आशीर्वाद मांगते चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से गुजरते हुए यात्रा उमरिया जिले में पहुंची।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999