कांग्रेस सरकार बनते ही मध्य प्रदेश में लागू होगी पुरानी पेंशन : कमलनाथ

राजनीति Sep 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation  

कमलनाथ ने बालाघाट की बारासिवनी की जनसभा में की घोषणा

बालाघाट के खैरलांजी में कमलनाथ ने किया रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का लोकार्पण

भोपाल: मध्य प्रदेश में 12 महीने बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बालाघाट के बारासिवनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति समाज को जोड़ने की संस्कृति है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, परंपरा जोड़ते हैं और हर व्यक्ति को जोड़ते हैं, लेकिन आज भारत की संस्कृति पर हमला हो रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया लेकिन आज बाबासाहेब के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने अपने 18 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया, बलात्कार में नंबर वन बना दिया, बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया। जब हम सत्ता में आए तो इस तरह का प्रदेश भाजपा ने हमें सौंपा था।
उन्होंने कहा कि मैंने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया तो क्या कोई अपराध किया। मैंने ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी तो कौन सा गुनाह किया। मैंने गौशाला खुलवाएं तो कौन सा गुनाह किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का समय निकाल दें तो उन्हें सिर्फ साढ़े 11 महीने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने को मिला था।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ कलाकारी की राजनीति करते हैं और झूठी घोषणाएं करते हैं। मैं घोषणा नहीं करता लेकिन आज घोषणा कर रहा हूं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी जाएगी।
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है। वह ठेका और कमीशन नहीं चाहता है। हम सब मिलकर एक ऐसा मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें जहां पर खुशहाली हो और नौजवानों के पास रोजगार हो।
इससे पूर्व खैरलांजी में कमलनाथ ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment