28 दिसम्बर से 20वीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन 
 

भोपाल। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 20वीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता 28 से 31 दिसम्बर तक कमला देवी पब्लिक स्कूल, छोला ओवर-ब्रिज रोड, करोंद में आयोजित की जा रही हैं। सुदूर वन क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये भोपाल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
 

प्रतियोगिता में लगभग 35 प्रांतों से 600 चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिये तीनों दिन शाम को विभिन्न प्रांतों के लोक-नृत्यों का भी आयोजन किया जायेगा।
 

प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह करेंगे। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊर्जा मंत्री पारसचन्द्र जैन, पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। ओलम्पियन तीरंदाज मंगल सिंह शम्पिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
 

समापन समारोह 31 दिसम्बर को होगा। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की उपाध्यक्ष नीलिमाताई पट्टे करेंगी। राष्ट्रीय अनुसूचित-जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री सोमयाजुलु विशिष्ट अतिथि रहेंगे। पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य और राज्य मंत्री आदिम-जाति कल्याण लाल सिंह आर्य समारोह में विशेष अतिथि होंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment