मोदी जी ने बढ़ाया दुनिया में भारत का मानः कृष्णपाल सिंह गुर्जर

राजनीति Sep 16, 2023

बहनों की खुशहाली के लिए हर कदम उठाएंगे, भाजपा को आशीर्वाद दीजिएः शिवराजसिंह चौहान

आप भाजपा को जिताएं, हम विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगेः विष्णुदत्त शर्मा

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी। लाडली बहनों की खुशहाली के लिए हमारी सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। हर समस्या के समाधान का प्रयास करेगी, लेकिन यह तभी संभव है, जब देश-प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो। इसलिए आप आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दें, फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाएं। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने विजराघवगढ़ विधानसभा के पिपरिया कलां में आयोजित सभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी लाडली बहनों के खाते में एक और किस्त आ गई है। लेकिन लाडली बहनो आप चिंता मत करना, अभी 1250 रुपये आए हैं,आगे 3000 रुपए भी आएंगे। हमने हमारी बहनों के बिजली के बिल की समस्या का समाधान कर दिया है, अब अनाप-शनाप बिजली के बिल नहीं आएंगे। हमारी बहनों को गैस सिलेंडर के दाम ज्यादा लगते थे। हमने उनकी इस समस्या का भी निदान कर दिया है। अब हमारी लाडली बहनों को गैस सिलेंडर के लिए सिर्फ 450 रुपए देना पड़ेगा और आज से उसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम बहनों की खुशहाली के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देना और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री जी, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में लगातार हो रहा विकासः विष्णुदत्त शर्मा

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बड़वारा विधानसभा के रोहरिया, पिपरिया कला और विजयराघवगढ़ में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। हम देख रहे हैं गांव-गांव में बढ़िया सीमेंटेड रोड बन रही हैं। क्या भाजपा की सरकार बनने से पहले भी पहले भी इस तरह की सड़कें बनती थीं?  श्री शर्मा ने कहा कि बड़वारा में आपने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विधायक चुना था। आप ही बताएं, क्या अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह बड़वारा में भी विकास हुआ है? प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आप भाजपा के उम्मीदवार को जिताएं, हम किसी भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे, विकास के कामों को प्राथमिकता देंगे।

देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती है मोदी सरकार

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। अभी दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने हमारे सेना के अधिकारियों, जवानों को शहीद कर दिया था। आज हमारी सेना ने उन आतंकियों को घेर लिया है और उन्हें बचकर निकलने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व है।

सारी दुनिया के नेताओं ने स्वीकारा प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व : कृष्णपाल सिंह गुर्जर

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जी- 20 की अध्यक्षता किया जिसमें विश्व के सभी महत्वपूर्ण नेता शामिल हुए। सभी ने मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकारा और भारत द्वारा तैयार किए गए संयुक्त घोषणा पत्र पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एक ओर जहां विश्व पटल पर भारत को गौरव मिल रहा है,  तो वहीं देश में भी हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई और दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनॉमी के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया में भारत की आवाज सुनी जाती है और प्रधानमंत्री मोदी जी ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment