अब एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती और साकार भी होती है : डॉ. सहस्त्रबुद्धे

राजनीति Jun 05, 2023

 

राजगढ़ लोकसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

खबर नेशन / Khabar Nation  

आगर-मालवा/राजगढ़। देश की जनता ने कांग्रेस के कार्यकाल की भी सरकार देखी है। पहले सरकार की योजना बनती थी, तो धरातल पर साकार होने में उसे वर्षों लग जाते थे, तो कई योजनाएं फाइलों में ही दम तोड़ देती थीं। लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं और जमीन पर उतरकर साकार भी होती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने रविवार को आगर-मालवा के नलखेड़ा में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस के समय एक परिवार विशेष राजा की तरह रहा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जनता को परिवार मानकर हमेशा सेवक बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों का जीवन बदल रही हैं। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इन 9 वर्षों में भारत युवाओं के सपनों को पुरा करने वाला, किसानों के हित को सुनिश्चित करने वाला और सबके लिए हित और उत्तम सेवाओं वाला भारत बन गया है।
कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, आगर जिलाध्यक्ष श्री चिंतामन राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नीबाई यादव, विधायक श्री राणा विक्रमसिंह, पुर्व विधायक श्री फुलचंद वेदिया, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री गोपाल परमार, श्री मनोज ऊंटवाल, महामंत्री कैलाश कुंभकार,मंडल अध्यक्ष श्री पवन वेदिया उपस्थित थे। संचालन श्री प्रदीप सोनी व आभार महामंत्री श्री ओम मालवीय ने माना।
 

राजगढ़ कार्यकर्ताओं की दृष्टि से समृद्ध जिला

डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने रविवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के बालाजी गार्डन में विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कायकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ कार्यकर्ताओं की दृष्टि से समृद्ध जिला है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। क्षेत्र में पार्टी के अनुभवी और विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। हम सबको मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना है। जनता का प्रेम और आशीर्वाद भाजपा को लगातार मिला है। इस प्रेम और विश्वास को हमें और अधिक प्रगाड़ बनाना है। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर पार्टी की मजबूती के लिए अनेक सुझाव दिए। डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने राजगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन संगोष्ठि को संबोधित करने के पश्चात् वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, श्री हजारीलाल दांगी, श्री अमर सिंह यादव मंच पर उपस्थित थे।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment