राज्य मंत्री यादव ने केन्द्रीय मंत्री गहलोत से की मुलाकात

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ललिता यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। यादव ने गेहलोत से आग्रह किया कि केन्द्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका छात्रावास निर्माण के लिए वर्ष 2017-18 के लिए द्वितीय किश्त शीघ्र जारी की जाये।
 

यादव ने गेहलोत को जानकारी दी कि प्रथम किश्त का उपयोगिता प्रमाण-पत्र केन्द्र सरकार को समय पर भेज दिया गया हैं। छात्रावासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया हैं। छात्रावास निर्माण की द्वितीय किश्त प्राप्त होने से आगामी शिक्षा सत्र के लिए बालिकाओं के छात्रावास में प्रवेश की प्रक्रिया भी समय पर शुरू की जा सकेगी। 
 

ज्ञातव्य हैं कि उक्त परियोजना के अंतर्गत पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास इंदौर में 500, शाजापुर में 50, आगर मालवा में 100-100 छात्राओं के लिए छात्रावासों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment