चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा की समस्त मंडलों की बैठक

राजनीति Oct 11, 2023

मंत्री सारंग ने समस्त कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- चहुंमुखी विकास के लिये हर बूथ पर खिलेगा कमल

भोपाल,  अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला विधानसभा के सभी 6 मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान मंत्री श्री सारंग ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने का संकल्प दिलवाया। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने जनकल्याण और विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि 2008 के बाद से नरेला विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। हमने नरेला को विधानसभा से बढ़कर एक परिवार के रूप में स्थापित किया है। बैठक में मुख्यरूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विजय सिंह, शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष श्री बबलेश राजपूत, स्वामी विवेकानंद मंडल अध्यक्ष श्री नीरज पचौरी, स्टेशन मंडल अध्यक्ष श्री नितिन पाठक, सम्राट अशोक मंडल अध्यक्ष श्री संदीप चौकसे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मंडल अध्यक्ष श्री अशोक वाणी, महामाई मंडल अध्यक्ष श्री आनंद अग्रवाल उपस्थित रहे।

चहुंमुखी विकास के लिये हर बूथ पर खिलेगा कमल
कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना है। उन्होंने नरेला विधानसभा में हुए विभिन्न विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2008 के बाद से नरेला विधानसभा में अनवरत विकास कार्य किया जा रहे हैं। 2008 के पहले नरेला में पेयजल का अभाव और वर्षा ऋतु में जलभराव की स्थिति बनती थी। वहीं आज हर घर नर्मदा जल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम, पक्की सड़कों का जाल, 3-3 सीएम राईज़ स्कूल, 10-10 फ्लाईओवर समेत अनेक विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। इस विकास की गंगा को अविरल प्रवाहित करने के लिये आगामी चुनाव में हर बूथ पर भाजपा का कमल ही खिलेगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment