सभी मिलकर प्रदेश के विकास और कोरोना को परास्त करने के लिए काम करेंगे : शर्मा

राजनीति Apr 21, 2020

प्रदेश अध्यक्ष ने दी नवागत मंत्रिमंडल सदस्यों को बधाई
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए पार्टी नेता डॉ.नरोत्तम मिश्रा तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत एवं सुमीना सिंह को बधाई दी है।
शर्मा ने नवागत मंत्रियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी नेताओं के अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश में व्यापक स्तर पर कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मंत्री अपने कार्यों का निर्वहन कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनेंगे ही साथ ही पिछले  लगभग डेढ़ साल से कमलनाथ की सरकार के दौरान जनता और शासन के बीच जो संवादहीनता बनी थी उसे खत्म करके अपने मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए काम कर सकेंगे। शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी कोरोना के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध लड़ रहे थे। अब उन्हें पांच अतिरिक्त मंत्रियों की शक्ति और सहयोग भी मिलेगा तो निश्चित ही हम और तेज गति से कोरोना को  परास्त कर सकेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment